सत्येंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। ऐसे ही आते रहिए, अच्छा लगता है

 

 

Thursday, December 6, 2007

हक़ीक़त

कुत्ते हक़ीक़त जान गये हैं
इसलिए
अब वे रोटी के लिए
नहीं लड़ते

वे
जान गये हैं कि
रोटी के लिए ही
पूरी मानव सभ्यता
लड़-भिड़ कर
ख़त्म हो रही है

लेकिन
कुत्तों को बचानी है
अपनी सभ्यता

इसलिए
अब वे नहीं लड़ते
रोटी के लिए।

1 comments:

Mired Mirage said...

बड़े भले कुत्ते हैं । शायद वे पूर्ण माँसाहारी हैं ।
घुघूती बासूती